Search

May 9, 2026 4:58 pm

रेंडमाइजेशन से हुई शिक्षकों की पोस्टिंग, पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी

पाकुड़। शनिवार को प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का पदस्थापन रेंडमाइजेशन के जरिए किया गया। यह प्रक्रिया संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पोस्टिंग तय की गई।गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषय के शिक्षकों का पदस्थापन सभी अभ्यर्थियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से किया गया। पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की। उपायुक्त ने कहा कि प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके। उन्होंने नवपदस्थापित शिक्षकों से अपने दायित्व को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की अपील की। कहा कि शिक्षक सिर्फ पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के संस्कार और भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूल बच्चों के व्यक्तित्व विकास का केंद्र होते हैं, इसलिए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार समेत कई अधिकारी और नवपदस्थापित शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!