Search

May 14, 2026 2:44 pm

यज्ञ समिति ने एसपी को आवेदन सौंप वर्दी का रौब दिखाकर जमीन पर गंदगी फैलाने का लगाया आरोप

बोलने पर समिति के सदस्यों को अनावश्यक रूप से केस में फंसाने को लेकर दी गई धमकी।

पाकुड़ शहर के 4 नंबर वार्ड स्थित के छोटी अलिगंज में दान की गई जमीन पर गंदगी फैलाने व हड़पने को लेकर श्रीश्री 1008 रुद्र यज्ञ समिति ने एसपी प्रभात कुमार को लिखित आवेदन दिया है। एसपी को दिए गए आवेदन में समिति के सदस्यों ने दर्शाया कि विगत 2006 से मौजा अलिगंज के वार्ड नं0- 04 अवस्थित श्रीश्री 1008 रुद्र यज्ञ समिति पाकुड़ के निजी जमीन पर अवस्थित यज्ञ मंडप पर महारूद्र यज्ञ का आयोजन विगत 15 वर्षों से होते आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों से निभा कुमारी के परिवार के सदस्यों के द्वारा यज्ञ समिति खुले पड़े जमीन को हड़पने के उद्येश्य से यज्ञ समिति के सदस्यों को झुट केस में फंसाने एवं अन्य सस्दयों को डराने-धमकाने का कार्य कास्त आ रहें है।इस वर्ष दिनांक 15 फरवरी 2024 से 22 फरवरी 2024 तक हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी श्री श्री 1008 महा रुद्र यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। परन्तु यज्ञ कि जमीन पर निभा कुमारी एवं अरविन्द कुमार के परिवार के सदस्यों के द्वारा शौचालय की नाली का पानी एवं रोड़ा-कचड़ा जमा करके यज्ञ स्थल को गंदा किया जा रहा है। जिससे यज्ञ हेतु पवित्र आम की लकड़ी का रख-रखाव एवं पंडाल बनाने में यज्ञ समिति को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। दिनांक 05 फरवरी 2024 को यज्ञ समिति के वरीय सदस्यों एवं धर्म प्रेमी पाकुड वासियों द्वारा सुबह करीब 08 बजे निभा कुमारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को अनुरोध किया कि यज्ञ की तिथि नजदिक होने के कारण साफ-सफाई हेतु इन कचड़ों को हटा लिया जाय एवं नाली के पानी को यज्ञ होने तक नहीं गीराने का अनुरोध किया जिसे उनलोगों ने मानने से इन्कार किया एवं अपने प्रभाव से रात्रि करीब 8:30 बजे पाकुड़ नगर थाना से अनावश्यक रूप से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल का परेशान करते हुए यज्ञ स्थल पर बुला लिए।पाकुड़ नगर थाना के सक्षम एवं ऑन डियुटी पदाधिकारी के न्यायोचित दिशा निर्देश को भी पालन करने से इन्कार कर दिए एवं अपने को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित होने की धमकी दिखाने लगे।इनके द्वारा पूर्व में किये गये झुठे कारनामों को देखते हुए पाकुड़ के धर्म प्रेमी सदस्यगण भयभीत हैं एवं धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग करने से भय कर रहें है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान समिति के सदस्य ने एसपी से आग्रह पूर्वक बताया है कि मामले की जाँचोपरान्त न्याय संगत कार्रवाई करने की कृपा की जाय एवं अभय प्रदान किया जाय ताकि धर्म प्रेमी पाकुड़ वासी एवं श्री श्री 1008 महा रुद्र यज्ञ समिति पाकुड के सभी सदस्य निर्भिक होकर सत्य सनातन धर्मानुसार धार्मिक अनुष्ठान को शांतिपूर्वक आयोजित कर समापन कर सके। इस दौरान विनायक मिश्रा, निमाई मंडल, आदित्य तिवारी, अनूप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

img 20240217 wa01195854166468821231827
img 20240217 wa01187938199892222869670

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!