Search

May 4, 2026 9:38 pm

नेचुरल पार्क निर्माण में अनियमितता के आरोप, जांच की मांग तेज।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया में वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे तिलका मांझी नेचुरल पार्क के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अनियमितता का आरोप लगाते हुए तत्काल जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पूरी संरचना की मजबूती पर संदेह पैदा हो रहा है। इसके अलावा पिलरों में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्धारित गुणवत्ता के बजाय 10 एमएम के कथित “शोभा ब्रांड” के सरिये का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण मानकों के खिलाफ है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने वन विभाग से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में रेंजर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि स्थानीय स्तर का सरिया इस्तेमाल किया गया है, तो उसे हटाकर मानक के अनुरूप जिंदल कंपनी का सरिया लगाया जाएगा।

img 20260504 wa0146377086946126526620
img 20260504 wa01452101809755847026721

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!