प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) लिट्टीपाड़ा झामुमो प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को सोनाधोनी पंचायत के पटवारा,मंझलाडीह,सोनाधनी, गड़द्वारा आदि गांवों में प्रखण्ड अध्यक्ष चरण मुर्मू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी को साजिश के तहत जेल में डाले जाने को लेकर न्याय मार्च पदयात्रा कर ग्रामीणों के बीच जा कर जानकारी दिया गया जिसे सुन कर ग्रामीण काफी गुस्से में दिखे और अफसोस व्यक्त किया ग्रामीणों ने कहा दुःख के इस घड़ी में हम सब झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ हेमंत सोरेन जी के साथ खड़े रहेंगे,जब तक हेमंत जी को जेल से रिहा नहीं किया जाएगा हम लोग हर तरह के आंदोलन के लिए कदम से कदम मिलाकर आप लोगों के साथ खड़े रहेंगे। पदयात्रा में शामिल जिला के सचिव सोलेमान बाकी, प्रखण्ड सचिव जावेद आलम, बाबूजी हेंब्रम, अलीम अंसारी, सगीर अहमद, मदन मालतो, जाकिर हुसैन, समियेल मुर्मू, वकील मुर्मू, मकसद अंसारी, कृपाल तुरी, सांझला किस्कू, मनोज हांसदा, मन्नू अंसारी, लतीफ अंसारी, जालपा हांसदा,के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल रहे।






