Search

May 12, 2026 12:30 pm

ट्रक के चपेट में आने से दंत चिकित्सक घायल।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित शील दुर्गा मंदिर निकट मुख्य सड़क में शनिवार शाम पत्थर लदे ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार दंत चिकित्सक डा. कौशिक चौधरी घायल हो गया। स्थानीय लोगो द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पत्थर लदे ट्रक संख्या डब्लूबी डी 0850 लिट्टीपाड़ा की ओर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी को धक्का मार दिया , जिससे चालक की पैर में चोट आई। घायल चिकित्सक ने कहा कि हल्का चोटे आई है। इसलिए मामला दर्ज नही करेंगे। बहरहाल सड़क में निरन्तर हो रहे जाम की स्थिति के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं घट रही है।

img 20240302 wa00258846984974575762426

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!