Search

June 19, 2026 4:57 pm

12 बोटा लकड़ी के साथ एक वन कर्मियों ने किया एक मोटरसाइकिल जप्त।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर जिला वन पदाधिकारी रजनीश कुमार के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्ती दल गठन कर चाड़गो सुरक्षित वन के समीप तैनात किया गया। कुछ अज्ञात लोगों को देखकर गश्ती दल द्वारा उनके हरकतों पर नजर रखा गया। उनमें से तीन से चार लोग साल के वृक्ष को काटने लगे। गश्ती दल पर नजर पडते ही वृक्ष काट रहे अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरा का लाभ उठाते हुए सभी भागने में सफल रहे। हल्का अंधेरा रहने के कारण व्यक्ति की पहचान कर ली गई है ।व्यक्ति की पहचान निमाई पंडित एवं राजकुमार पंडित ग्राम बोहडा थाना अमरपारा पाकुड़ के रूप में किया गया है। इन लोगो द्वारा लगातार साल वृक्षों को काटकर पश्चिम बंगाल ले जाने का सूचना मिल रही थी। उक्त स्थल पर लकड़ी को अवैध मानते हुए भारतीय अधिनियम 1927 बिहार संशोधन अधिनियम 9 /1990 की धारा 33, 41, 42 ,52, सह झारखंड कास्ट तथा अन्य वनोपज नियमावली 20-20 की धारा 18 के उल्लंघन करने के जुर्म में धारा 52 के अंतर्गत 12 बूटा ताजा लकड़ी सुखवा का एवं एक मोटरसाइकिल सुरक्षा हेतु वन क्षेत्र परिसर लिट्टीपाड़ा में रखा गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि माफियाओं के विरुद्ध लगातार छापामारी जारी रहेगा ।इसके लिए कमर कस ली गई है। गश्ती दल में मुख्य रूप से सुनील कुमार शाह, अनूप कुमार यादव, स्टीफन हेमराम, वनरक्षक पिंटू दीपक संजीव आदि वनकर्मी शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!