बाईपास के लिए रैयतों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज, समयबद्ध पूरा कराने को बनी विशेष कमेटी।
पाकुड़। लंबे समय से अटकी शहरकोल-पियादापुर पाकुड़ बाईपास परियोजना को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पहल तेज कर दी है। जिला प्रशासन के विशेष प्रयास से परियोजना को फिर से गति मिली है। उपायुक्त के निर्देश पर संबंधित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना में तेजी लाने और काम को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए उपायुक्त ने विशेष कमेटी का गठन किया है। प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। बाईपास के निर्माण से शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जिलेवासियों को अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है।





