Search

October 25, 2026 3:42 pm

काला पत्थर का काला कारोबार : वैध की आड़ में अवैध का खेल

हिरणपुर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र से हो रहा अवैध पत्थरों का परिवहन, फिर भी जिम्मेदारों की आंखें बंद।

धड़ल्ले से हो रहा अवैध पत्थरों का परिवहन, विभाग बना मूक दर्शक,खनन चेक नाका का खुल्ला समर्थन।

रात के अंधेरे में खपाया जाता है सीटीओ से अधिक प्रोडक्शन का पत्थर,लोडिंग हेतु तैयार रखी जाती है जेसीबी ओर लोडर।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ जिला काफी दिनों से अवैध तरीके से पत्थर क्रशर-खदान का संचालन व पत्थरों के परिवहन में अवैध तरीके से वाहन का उपयोग करने के कारण काफी बदनाम रहा है। तत्कालीन उपायुक्त वरुण रंजन निर्देश पर जिलेभर में कई टीमें बनाकर जिले में चल रहे क्रेशर एवं पत्थर खदानों की जांच की गई थी।उस वक्त पूरे पाकुड़ जिला भर में अफरा तफरी का माहौल बना था।पत्थर माफियाओं में हड़कंप मच गया था। उपायुक्त वरुण रंजन ने टीम बनाकर ताबड़तोड़ कई अवैध क्रेशर को सील करवाया।टीम के द्वारा जहां पर भी अवैध तरीके से पत्थर का परिवहन करते हुए दिखे उन वाहनों को जप्त कर लिया गया।वाहनों के मालिक, क्रेशर संचालक के ऊपर सख्त कार्रवाई भी की गई। फिलवक्त वर्तमान समय चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बीच कई पदाधिकारी का तबादला हो गया जिसमें तत्कालीन उपायुक्त वरुण रंजन का भी तबादला हुआ। हाल फिलहाल में स्थिति जैसे की तैसी हो गई।पूरे पाकुड़ जिला में कई जगह से अवैध तरीके से पत्थर का परिवहन देखने को मिल रहा है।जिसमें से सबसे ज्यादा चर्चा का स्थान काशीला मोड़ बना हुआ है, जहां पर चेक पोस्ट भी स्थित है, बावजूद इसके दिन रात इस मोड़ से कई अवैध तरीके से पत्थर का परिवहन करते हुए ट्रक एवं ट्रैक्टर देखे जा रहे हैं,हिरणपुर थाना क्षेत्र से कई ट्रक एक चालान पर कई ट्रिप का खेल रात भर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कर रहे है, जिला परिवहन कार्यालय की तरफ से कोई भी एक्शन नहीं देखने को मिल रहा है, और ना ही टीम की तरफ से। अब सवाल यह है कि आखिर पाकुड़ जिला में अवैध तरीके से परिवहन करने के पीछे किसका हाथ है? आखिर उस टीम का क्या हुआ जिसे इस काम में लगाया गया था? आखिर पाकुड़ जिला में अवैध पत्थर परिवहन किसके संरक्षण में चल रहा है? इस विषय पर जिला परिवहन पदाधिकारी से बयान लेने के लिए उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया इसलिए उनका पक्ष खबर लिखे जाने तक नहीं दर्शाया जा रहा है।

img 20240313 wa00627248424296461117442

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!