Search

June 22, 2026 3:17 am

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा रेलवे क्वार्टर के सुविधा हेतु की राशि की मांग।

राजकुमार भगत

पाकुड़। ज्ञात हो कि 13 एवं 14 मार्च मंडल कार्यालय हावड़ा में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के साथ चल रही पी एन एम बैठक में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष कामरेड अखिलेश कुमार चौबे एवं शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने भाग लिया। शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा ने बताया की सबसे आवश्यक मांग पाकुड़ रेलवे कॉलोनी के टाइप 1 क्वार्टर की मरम्मती को लेकर रखा गया । विगत 14 जनवरी 2024 को मंडल प्रबंधक हावड़ा ने रेलवे कॉलोनी के निरीक्षण के उपरांत निर्देश दिया था कि कनीय अभियंता एवं यूनियन के प्रतिनिधि मिलकर एक सर्वे करेंगे एवं इसकी विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन के अंदर मंडल कार्यालय भेजी जाए । शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा ने पी एन एम बैठक में मंडल प्रबंधक हावड़ा ,श्री संजीव कुमार के समक्ष इस विषय को विस्तार पूर्वक रखा। क्वार्टर की मरम्मती नहीं की गई तो सभी रेलवे करमचारी रेलवे क्वार्टर खाली कर प्राइवेट घर में चले जाएंगे। परिणाम स्वरुप रेलवे को प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए का नुकसान होगा ।वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय सुनील कुमार को इस कार्य हेतु अलग से टेंडर करने का निर्देश दिया । इसके अलावा सभी छोटे स्टेशन गुमानी, कोटाल पोखर, तिलभीठा, नगरनबी, राजग्राम ,वासलई ब्रिज, मुरारइ ,चतरआ,नलहटी स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास की व्यवस्था का आश्वासन मंडल कार्मिक पदाधिकारी ने दिया। सिग्नल विभाग में मुरारइ,चतर , नलहटी, सदीनपुर स्टेशनों पर कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने हेतु रखे गए विषय पर वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता ने आश्वासन दिया। विद्युत विभाग पाकुड़ (सामान्य) में एक लाइनमैन यथाशीघ्र दिया जाएगा एवं सभी पंप के देखरेख हेतु एक अलग टेंडर निकाला जाएगा ।जिसमें समान एवं मैनपॉवर दोनों एजेंसी द्वारा दिया जाएगा । मंडल प्रबंधक हावड़ा के समक्ष पाकुड़ यार्ड में शुद्ध पेयजल हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उन्होंने वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता( सामान्य) को यथाशीघ्र प्लांट लगाने का निर्देश दिया। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया गया।जिन्होंने सभी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उसके समाधान हेतु यथासंभव प्रयास करने पर अपनी सहमति जताई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!