Search

May 11, 2026 10:03 pm

मोंगला बांध में गायिका कुमकुम बिहारी के भक्ति जागरण प्रोग्राम में झूमकर नाचे लोग।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया संवाददाता शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मोंगलाबांध शिव मंदिर प्रांगण में सातवें दिन गुरुवार की रात्रि को बिहार एवं जामताड़ा से पहुंची मशहूर एल्बम गायिका कुमकुम बिहारी एवं उनके म्यूजिकल ग्रुप जितेंद्र बाबुआ, सचिन ,कून्दन, विकास सहित अन्य द्वारा जागरण कार्यक्रम की प्रस्तुति कर एक से बढ़कर एक गीतो की समां बांध दिया। इसके पूर्व कुमकुम बिहारी रंगारंग सांस्कृतिक भक्ति जागरण प्रोग्राम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने मंच पर फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत सहित मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपक साह,सचिव कार्तिक पाल,कोषाध्यक्ष मोहन वर्मा आदि मंच पर मौजूद थे। उद्घाटन के उपरांत गानों की शुरुवात सिद्धि विनायक गणेश जी की वंदना के साथ हुई, इसके बाद कुमकुम बिहारी के भांगढ़ भोला के गीतों सभी महिला पुरुष युवा झुमने को मजबूर हो गए और देर रात्रि तक हिंदी,बंगला,खोरठा एवं भोजपुरी में नृत्य के साथ भक्ति गीतो का सिलसिला जारी रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!