Search

June 19, 2026 4:32 pm

टायर फटने से टाटा टीयागो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,पांच घायल।

सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हिरणपुर सीएचसी लाया गया।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा – थाना क्षेत्र में शनिवार को गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे के मुख्य सड़क के कालाझोर गांव के समीप लिट्टीपाड़ा से दुमका की ओर जा रही टाटा टियागो चार पहिया वाहन संख्या डब्लूबी 58 बी जी 2589 की टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घायलों को आनन फानन हिरणपुर सीएचसी केंद्र ले जाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना में एक ही परिवार के सदस्य थे। जिसमें विजय यादव(50), सूर्या यादव(17), पिंकी देवी (40), श्रेया कुमारी(10) एवं वाहन चालक राजकुमार यादव(29) थे। इसके पश्चात घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई थी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!