Search

October 26, 2026 2:42 pm

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आज, तैयारी पुरी

16 परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में निषेधज्ञा लागू।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आगामी 17 मार्च रविवार को आज दो पालियों में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 12.00 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक संचालित होगी। सदाचार मुक्त परीक्षा 16 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा संचालन के समय अन्य बाहरी तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका से दण्ड प्रक्रिया साहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी, अनुमंडल पाकुड़ गोपाल कृष्ण कुंवर ने सभी परीक्षा केन्द्रों के परिसर से 500 (पाँच सौ गज) की परिधि अंतर्गत निषिद्ध आज्ञा धारा 144 लागू कर दी है। परीक्षा अवधि के दौरान पाँच या पाँच से अधिक की संख्या में व्यक्तियों के समूह इकट्ठा नहीं हो सकते। निषेधाज्ञा क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई आग्नेयास्त्र परंपरागत हथियार तथा लाठी, डण्डा, भाला, तीर-धनुष, फर्सा, इत्यादि में से काई भी हथियार लेकर चलना, भ्रमण करना, प्रदर्शन करना अथवा उसका व्यवहार किया जाना अथवा कोई जूलूस, रैली, सभा, धरना एवं प्रदर्शन इत्यादि का आयोजन किया जाना निषिद्ध है। परीक्षा एवं परीक्षा केन्द्र के कर्तव्यों से संबंधित व्यक्तियों, कर्मियों, परीक्षार्थियों, प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति अथवा व्याक्तियों के निषिद्ध क्षेत्र अंतर्गत प्रवेश कर भ्रमण करने अथवा किसी परीक्षार्थी परीक्षार्थियों को अनुचित रीति से सहायता अथवा सहयोग किया जाना निषिद्ध है। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!