राहगीर गंभीर रूप से घायल।
सानू कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के दुमकाडांगा के समीप शनिवार को एक राहगीर को बाइक सवार व्यक्ति ने पिछे से धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार बड़कियारी गांव निवासी रामेशवर किस्कू पैदल दुमकाडांगा जा रहे थे. इसी दरम्यान पिछे से तेजरफ्तार बाइक चालक लालचुआं गांव निवासी रामप्रसाद मिर्धा ने जोरदार धक्का मार कर रामेश्वर किस्कू को गंभीर रूप से घायल कर दिया. वही घटना स्थल से ग्रामीण के सहयोग से घायल को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार की गई. घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।





