सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) देश मे बीते शनिवार अपरान्ह आम चुनाव की घोषणा होने साथ तत्काल आचार संहिता लागू हो गई है। इसको लेकर बीडीओ दिलीप टुडू व अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को हिरणपुर बाजार क्षेत्र के सभी सरकारी स्थलों में लगे झंडे , बैनर आदि को हटाया गया। बीडीओ व सीओ के नेतृत्व में कर्मियों ने बाजार के सड़क किनारे लगे राजनैतिक दलों के झण्डे को हटाया। जहां विद्युत पोल , सरकारी दुकानों में भी जाकर झंडा व बैनर को हटाया गया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया की आचार संहिता लागू होने के साथ ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सभी सरकारी स्थलों से राजनैतिक दलों के झंडा , बैनर , पोस्टर आदि को हटाया जा रहा है।







