Search

October 25, 2026 11:28 am

मृतक के पिता ने थाना में आवेदन देकर दो व्यक्ति के विरुद्ध थाना में कराया मामला दर्ज।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पलियादाहा गांव में बीते दिन हुए जहर खाकर आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक माधव दास के पिता तुलसी दास ने थाना में आवेदन देकर गांव के दो व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट करने, पानी में डूबाने, थुक चटवाने सहित साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि माधव दास का नाश्ता दुकान था।नास्ता दुकान में गांव के ही दो व्यक्ति दशरथ राय और टीटू राय दोनों के पिता भोला राय 13 मार्च को सुबह नास्ता करने दुकान आया था। दसरथ राय ने मृतक माधव दास से लिट्टी मंगा तो उन्होंने दिया और खाने के लिए चम्मच मांगा तो उन्होंने कहा कि चम्मच नहीं है । इन बातों को लेकर माधव दास ने गाली गलौज किया।फिर उसी दिन जब माधव दास नहाने के लिए नदी गया तो पीछे पीछे दशरथ राय और टीटू राय पीछा कर दोनों नदी चला गया और उसके साथ थूक चटवाया, पानी में डुबाया एवं गाली गलौज और मारपीट किया। आत्महत्या के समय रिकॉर्ड एवं पुर्जी में दोनों का नाम लिखा हुआ था।वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया मृकत के पिता के लिखित शिकायत पर थाना में कांड संख्या 10/24 के तहत दो लोगों को विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!