Search

October 25, 2026 9:31 am

होली त्योहार को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना परिसर में सोमवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ सह सीओ साईमन मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता की नियम की जानकारी दी।लोगो से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने का अपील किया।वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि रंगो का त्योहार होली भाई चारा स्थापित करने का त्योहार है। रमजान एवं होली का त्योहार को हर कोई भाईचारा के साथ मनाए। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी।साथ ही गश्ती दल नियुक्त किए जाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, समाज को जागरूक रहने की जरूरत है । सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी । कोई भी बात पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच कर लें । असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। जोर जबरदस्ती किसी को रंग न लगायें । कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को सूचना दी जाय। वहीं शांति समिति बैठक के बाद होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का अग्रिम बधाई दिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत,पूर्व मुखिया शिवशंकर भगत,मुखिया कालेश्वर हेम्ब्रम , अनिता हेम्ब्रम, पाकुड़िया पंचायत समिति सदस्य गायित्री देवी , सम्भु भगत , गौतम साह , जहागिर अंसारी , संभु भगत , सकील अंसारी सहित अन्य दर्जनों गणमान्य एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240318 wa00512936797353089589423

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!