जो भी रंग में भंग डालेगा उसे छोड़ेंगे नहीं: एसडीपीओ।

सतनाम सिंह
पाकुड़: होली को लेकर नगर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने एवं आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी के सुझाव लिए गए। वहीं मुख्य रूप से डीजे पर चर्चा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि तय समय के अनुरूप ही डीजे का संचालन होगा तथा आवाज भी निर्धारित डेसिमल के तहत ही होना है। वही मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि रंग में भंग करने वाले को पुलिस किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं करेगी तथा सभी भाई मुक्त होकर आपसी भाईचारे और प्रेम बटते हुए होली का त्योहार मनाए। वहीं कुछ लोगों ने नगर परिषद की ओर से पानी की व्यवस्था करने को लेकर अपनी बात रखी जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने कि बात कही।






