Search

October 26, 2026 9:47 am

देह व्यापार एवं गैर कानूनी कार्य के विरोध में मोहल्लेवासी पहुंचे नगर थाना

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मधपाड़ा में शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में मोहल्ले वासी आवेदन लेकर नगर थाना पहुंचे, दरअसल मुहल्लेवासी का आरोप है कि किसी एक घर में विगत कई महीनो से कार्यालय के नाम पर गैर कानूनी कार्य हो रहा है। आवेदन में कहा गया है कि मुहल्ले के रहने वाले आसिफ इकवाल के चार मंजिला भवन में देह व्यापार का कारोबार कई माह से जारी है, जिसको लेकर हम सभी के द्वारा नगर थाना में शिकायत दर्ज किया गया था, जिसके जाँच हेतु थाना से पुलिस बल आसिफ इकवाल के घर पहुंची थी, इन्हीं सब बातों को लेकर भुन्ना उर्फ, – आसिफ इकबाल, पिता खसामसूल हक, लडडू आलम पिता-स्व. बैचन, आलम, गुलाम मुस्तफा पिता- न मालूम, गुलाम सरोवर, पिता- गुलाम मुस्तफा, जमाल मुस्तफा , पिता- गुलाम एवं अज्ञात करीब 15-20 की संख्या मे थे जो लाठी डंडा, हथियार से लैस होकर मारपीट करने लगे और मारपीट के दौरान मोहम्मद हैदर इमाम के मोबाइल को पटक कर चूर कर दिया और जेब में रखे 5,000/- पाँच हजार रुपैया भी छीन लिया गया। इस घटना को देखकर पूरे मुहल्ले के लोग इकट्ठा होकर बीच बचाव कर मारपीट को शांत करवाया,लेकिन आसिफ के द्वारा मुहल्ले के लोगो को धमकी दिया जाने लगा की हमारे खिलाफ शिकायत करते हो, पूरा मोहल्ला जला देगे, आवेदन में देह व्यापार का रैकेट चलाने का भी जिक्र किया गया है। और शिकायत करने पर आसिफ के द्वारा हमला कर मारपीट किया जाता है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले पर छानबीन में जुट गई, और वही दूसरा पक्ष से बयान लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के कारण पक्ष नहीं रखा जा सका।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!