Search

October 25, 2026 5:05 am

होली को लेकर मालपहाड़ी ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस ने की सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील

शरारती तत्वों पर होगी कार्रवाई, पुलिस की रहेगी सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर: एसडीपीओ

सतनाम सिंह

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी परिसर में शुक्रवार को होली व रमजान व आगामी चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने की। बैठक में ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साह, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह,एसआई विनोद कुमारव एएसआई राजेश कुमार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की। होली में मालपहाड़ी क्षेत्र का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है। इसलिए अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, और इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. साथ ही रंगों के इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।सीआई ने आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी।मौके पर एस आई विनोद कुमार,एसआई गोविंद कुमार, एएसआई राजेश कुमार, मुखिया बिपिन सरदार, मुखिया, पिटर मरांडी, मुखिया मनोज किस्कु, नुरेज्जामान शेख, अली अकबर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

img 20240322 wa00102629581384540853709
img 20240322 wa00094535586832058230274

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!