Search

October 25, 2026 5:05 am

स्वीप कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू हुई बैठक

जागरूक कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आसन्न लोकसभा निर्वाचन—2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा निदेशित स्वीप कार्यक्रमों के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मतदाता जागरूकता लाने के उदेश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं के चुनाव की प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं स्वीप कार्यक्रम के सफल संचालन हेतू स्वीप कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की विशेष बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार लिट्टीपाड़ा में आयोजित की गई। बैठक के पाश्चात् जागरूकता कार्यक्रम भी प्रखंड परिसर में आयोजित की गई।
*इस बैठक सह स्वीप कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वीप कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी टीम को कर्त्तव्य एवं दायित्व के अनुरूप कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा ताकि मतदान का प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।इस निमित्त मतदान हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने, मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर-बैनर का वितरण करने, मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) की गतिविधियों का आयोजन करने एवं Low Voter Turnout Booth का अध्यन एवं कार्य योजना बनाने का निर्देश दिए। वहीं प्रखंड परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आँगनबाड़ी सेविका एवं ग्रामीण महिलाओं सहित उपस्थित मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मेरा वोट मेरा अधिकार व अबकी बार 80 प्रतिशत पार, पहले मतदान फिर जलपान समेत अन्य स्लोगन का संदेश दिया।
बैठक सह आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के. सी. दास, स्वीप के वरीय प्रभारी ABF वंदना कुमारी,नोडल पदाधिकारी सह महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह, सहयोगी पदाधिकारी सह महिला पर्यवेक्षिका प्रमिला हेम्ब्रम, कनीय अभियंता विजय रविदास, नैयर आलम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS के जन्मजय बाऊरी, FTC स्लेटीना मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ओमप्रकाश पांडे, CHO राहुल शर्मा, लाइवलीहूड एक्सपर्ट प्रिन्स जायसवाल, सुमन घोष, सहायक लॉरेंस सोरेन, कम्प्युटर ऑपरेटर सुमित पांडे, देवाशीष सेन आदि उपस्थित थे।

img 20240322 wa00055664443879491657550
img 20240322 wa00047098633760049021139

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!