Search

May 11, 2026 5:12 pm

स्कूल में हुआ शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी

राजकुमार भगत

पाकुड़ । शनिवार को ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल,पाकुड़ में सत्र 2023-24 के चतुर्थ अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अभिभावकों को हाल में सम्पन्न हुए वार्षिक परीक्षा के परिणाम से अवगत कराया एवं मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गई । शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा किया तथा बच्चों के बेहतर विकास के लिये मार्गदर्शन दिया ।विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने अपने संबोधन में संगोष्ठी में उपस्थित सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका है । इससे अभिभावक एवं शिक्षक दोनों को साथ मिलकर बच्चों के विकास हेतु प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। विद्यालय द्वारा डायरी, व्हाट्सअप या फोन द्वारा भेजे गए संदेशों को गंभीरता से लें। विद्यालय के संपर्क में रहें तथा अपनी शिकायतों एवं सुझावों से विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को अवगत कराते रहें जिससे हम अपनी कमियों एवं त्रुटियों को दूर कर सकें। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय कृतसंकल्प है तथा इसमें अभिभावकों की भूमिका भी अहम है। इस संगोष्ठी को सफल बनाने में विद्यालय के श्री रंजन कुमार, निहारिका देवी, प्राणु प्रधान , मनीषा कुमारी, शुभांकर मल्लिक, ज्योति बास्की , देवाशीष रॉय, मीरू मरांडी, कल्याणी देवी, विदया सिन्हा, सारा बास्की, कुमार सानू, ज्योत्स्ना भौमिक, नेहा जयसवाल, सेजल खेतान झा, नेहा किस्कु, प्रिया कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!