बजरंग पंडित
पाकुड़: उपायुक्त के निर्देशानुसार आगामी होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम के द्वारा शनिवार को कोयला मोड़, आसनदीपा, सोनाजोड़ी, तोड़ाई, मोहनपुर मोड़ में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच के क्रम में सरसों तेल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मैदा सूजी इत्यादि का नमूना संग्रह किया गया। साथ ही दुकानों में बनाए जा रहे हैं पकौड़ी, जलेबी, लड्डू, भुजिया, सब्जी, चटनी इत्यादि में अखाद्य रंगों की भी जांच की गई जिसमें अखाद्य रंग नहीं पाया गया है। साफ सफाई में कमी पाई गई जिसे अंतिम चेतावनी देकर सुधार करने हेतू निदेश दिया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि जो भी खाद्य सामग्री खरीदे उसमें कम से कम फूड लाइसेंस नंबर मैन्युफैक्चरिंग डेट एवं एक्सपायरी डेट को आवश्यक जांच लें, तभी समान खरीदे। मौके पर विभाग के कर्मी भी मौजूद थे।।





