Search

May 11, 2026 5:12 pm

पाकुड़ में पहली बार किसान लाल मरांडी ने की सूरजमुखी की खेती।

साल में तीन बार कर सकते हैं सूरजमुखी की खेती, कमाएं अधिक मुनाफा: वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में सूरजमुखी की खेती शुरू की गई। जहां सूरजमुखी फूल के सुगंध से और लहलहाती सूरजमुखी खेत लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। यहां के सूरजमुखी के खेत देश के पंजाब, कर्नाटक, ओडिसा, हरियाणा व बिहार जैसे राज्य की याद दिला रहे हैं। लिट्टिपाड़ा प्रखंड के नवाडीह पंचायत के लाल मरांडी किसान द्वारा अपने बलबूते पर लगभग 8 कट्ठा जमीन पर सूरजमुखी की खेती कर क्षेत्र में एक नई पहल शुरू की गई है। इसको देखकर दूसरे किसान भी सोचने पर मजबूर है कि अगर हौसला बुलंद हो तो कुछ भी करना नामुमकिन नहीं होता है। यूट्यूब में देखकर नवाडीह के किसान लाल मरांडी ने सूरजमुखी की खेती की और फसल भी अच्छी हुई है।लाल ने बताया कि लगभग 8 कट्ठा जमीन में आधा किलो बीज की कीमत मात्र 1100 रुपया खर्च किया गया और पानी से लेकर सारी व्यवस्था हमने स्वयं किया।सरकार व एनजीओ से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली।अगर फसल को मौसम की मार का सामना नहीं करना पड़ा तो अच्छी आमदनी होगी। लाल ने आगे बताया कि 8 कट्ठा जमीन में कुल 30 किलो बीज उत्पन्न होने की संभावना है। पाकुड़ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने कहां अब किसान भाई फलों व सब्जियों की खेती के साथ सुरजमुखी फूल की खेती भी कर सकते हैं. सुरजमुखी फूल की खेती किसानों के लिए अधिक लाभदायक है. इसमें किसान अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं. सुरजमुखी पौधा विभिन्न प्रकार की मिट्टी में उग सकते हैं , लेकिन 6.5 और 7.5 के बीच पीएच और पर्याप्त जल निकासी वाली तटस्थ मिट्टी पर अपनी अधिकतम उपज देते हैं। यदि आपकी मिट्टी का पीएच 5.5 से कम है, तो चूना मिलाने से यह इन पौधों को उगाने के लिए अधिक उपयुक्त हो जाएगी। सूरजमुखी के लिए सबसे अच्छी मिट्टी बलुई दोमट होती है, लेकिन दोमट या गादयुक्त मिट्टी बहुत ही कम समय में उपयुक्त हो सकती है।साथ में यह भी कहा कि लिट्टीपाड़ा के किसान लाल मरांडी को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा बोले गए सूरजमुखी के फूलों का बीज बाजारों में उपलब्ध कराने हेतु खरीदा जाएगा।जिससे उनको देखकर अन्य किस भी इस फसल को उगाने में लग जाए।ये खेती पुरे पाकुड़ जिले में पहली बार की जा रही है, अगर सब ठीक रहा तो आने वाले दिनों में सूरजमुखी की ही खेती करेंगे।

img 20240324 wa00204708561992613334082
img 20240324 wa00228618513314549840560

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!