हिरणपुर (पाकुड़): राष्ट्रीय जनता दल की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को रानीपुर स्थित विवाह भवन में आयोजित हुई। जिसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने किया। बैठक में काफी संख्या में सभी प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही लोकसभा में पारित हो चुका है। जिसमे सत्ता पक्ष के साथ साथ आरजेडी सहित सभी विपक्षी सांसदों ने समर्थन दिया था , जिससे कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उस वक्त विपक्षी दलों ने ओबीसी महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित कराने की प्रस्ताव रखा था , पर केंद्र की भाजपा सरकार ने इस नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लागू नही किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पुनः केंद्र की भाजपा सरकार ने बिल की संशोधन को लेकर प्रस्ताव लाया , जिसमे परिसीमन बिल को भी जोड़ दिया गया। जो विपक्षी दलों को मंजूर नही था। हमलोग पहले महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने के पक्षधर है। इसके बाद ही परिसीमन बिल पर चर्चा होगी। जिसकारण इस प्रस्ताव के भाजपा ने ठुकरा दिया। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश मे झूठ फैलाई जा रही है। इसको लेकर पार्टी द्वारा सभी जिले में बैठक आयोजित की जा रही है। वही जल्द ही हम धरना प्रदर्शन के साथ साथ आंदोलन भी तेज करेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव हजरत शेख , मनोज मड़ैया , विनोद ठाकुर , लाल मरांडी आदि उपस्थित थे।






