गौतम सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह ने दुआओं के साथ दी भावभीनी विदाई।
संजय कुमार गुप्ता
पांकी / पलामू
हज यात्रा के लिए पलामू जिले से दर्जनों जायरीनों का जत्था मंगलवार की रात मक्का-मदीना के लिए रवाना हुआ।
इस खास मौके पर पलामू जिले के चर्चित युवा समाजसेवी गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे और सभी जायरीनों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने एक-एक कर सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के सुखद, सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की।
जायरीनों के रवाना होने से पहले स्टेशन परिसर में भाऊक दृश्य देखने को मिला, जहां परिजन और शुभचिंतक नम आंखों से उन्हें विदा कर रहे थे। डब्लू सिंह ने जायरीनों से अपील करते हुए कहा कि वे पवित्र हज यात्रा के दौरान देश, प्रदेश और खासकर पलामू जिले की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ जरूर करें।
उन्होंने कहा कि हज केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि इंसानियत, भाईचारे और एकता का संदेश देने का भी सबसे बड़ा अवसर है।
मौके पर गौतम सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह के साथ पलामू जीप उपाध्यक्ष टूटू सिंह, राजू तिर्की उपस्थित रहे।






