Search

October 25, 2026 2:24 am

थैलेसिमिया से ग्रसित 9 वर्षीय बालक के लिए किया रक्तदान

एबीवीपी की सर्वे भवंतु सुखिन: के मंत्र को साकार कर रही स्टूडेंट फोर सेवा

राजकुमार भगत

पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा के माध्यम से नौ वर्ष के ओम पहाड़िया के लिए रक्तदान किया गया। ज्ञात हो सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत पाकुड़ नगर थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 9 वर्षीय ओम पहाड़िया के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना मरीज के परिजनों ने परिषद के कार्यकर्ता विकास कुमार दास को दी। परिषद के कार्यकर्ता राहुल मिश्रा जी ने रक्तदान की इच्छा जताते हुए रक्त अधिाकोष आकर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना हो इस दिशा में विद्यार्थी परिषद की सेवा गतिविधि स्टूडेंट का सेवा कार्यरत है। थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को प्रत्येक महीने एक अथवा दो यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। स्टूडेंट का सेवा जैसे गतिविधियां ऐसे लोगों के लिए संजीवनी के रूप में कार्य कर रही है। विद्यार्थियों में सर्वे भवंतु सुखिन: का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से एसएफएस का प्रयास साकार होता दिख रहा है। युवा रक्तदान और समाज सेवा का महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। मौके पर स्टूडेंट का सेवा के जिला संयोजक विशाल भगत,नगर संयोजक अनिकेत ठाकुर ,सहसंयोजक विशाल यादव, जिला संयोजक गुंजन तिवारी,विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय नगर मंत्री हर्ष भगत, स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट गतिविधि के संयोजक अभिजीत आनंद, जबरदस्त पंचायत के मुखिया राजेश हांसदा एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!