Search

October 26, 2026 1:29 am

संकुल संगठन के महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़िया के बैनर तले गुरुवार को प्रखंड के दो संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति के द्वारा पाकुड़िया एवं खक्सा गांव में संकुल संगठन के महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया । इस अवसर पर संगठन से जुड़ी महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाल कर मतदान का दिन मतदान का महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी । रैली द्वारा सभी को बताया गया कि एक जून 2024 को राजमहल लोकसभा चुनाव का मतदान है जिसमें सर्वप्रथम पहले जाकर अपने बूथ में मतदान करें तब जलपान करें। रैली में कई नारे भी लगाए गए जिनमें पहले मतदान फिर जलपान, विकास की गंगा बहाना है मतदान का फर्ज निभाना है, हमको यह समझाना है सबको वोट दिलाना है, इस प्रकार रैली में कई नारे लगाते हुए दोनों संकुल के पूरे गांव में सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जैएसलपीएस बीपीएम निर्मल बैध, अनूप कुमार, विश्वनाथ मंडल ने समूह के दीदीओं को मतदाता संबंधित विस्तार से जानकारी दिया। संकुल के सामुदायिक समन्वयक टिंकु कुमार मंडल एवं आईपीआरपी लक्ष्मी मूर्मू, बिएपी तुलसी गुप्ता , संकुल संगठन अध्यक्ष मेरेबिना मुर्मू, शांति बास्की, गुलजार खातून, रेखा देवी सहित दोनों संकुल संगठन के सैकड़ो अलग-अलग दीदियां हिस्सा लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!