Search

May 11, 2026 5:11 pm

AIMIM ने राजमहल लोकसभा से पोल सोरेन को बनाया प्रत्याशी।

कैसा विकास पाकुड़ का पटना तक की सीधी ट्रेन नहीं, दिल्ली तो दूर की बात: समशाद आलम।

जेएमएम के सांसद ने किया खुद का विकास, विकास के नाम पर लोगों को आज तक धोखा ही देते आयें है।

राज कुमार भगत पाकुड़।

पाकुड़ । जिला अध्यक्ष शमशाद आलम के अध्यक्षता में नगर थाना क्षेत्र के बाड़ी अलीगंज स्थित बस स्टेण्ड के समीप ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलेमिन (एआईएमआईएम) का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एआईएमआईएम के झारखण्ड प्रदेश महासचिव सह राजमहल लोकसभा प्रत्याशी पौल सोरेन मौजूद रहे । बैठक में पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सैबूर रहमान,महेशपुर के लिए एकसाद आलम एवं पाकुडिया के लिए मौकददस आलम के नामों की घोषणा की गई। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा की एआईएमआईएम के चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा चुनाव में झारखण्ड से छः कैंडिडेट देने का फैसला लिया है।जिसमें रांची, चतरा, गोड्डा, राजमहल आदि सीटों से कैंडिडेट खड़ा करेंगे । मजलिस हमेशा से जाति,धर्म और जात पात से उठकर चुनाव लड़ती है। मैं पैतृक गांव साहेबगंज जिला के पतना प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला हूँ । लेकिन आजतक कुछ विकास हुआ ही नहीं है।ज़ब भी शहर से गांव लौटता हूँ तो ऐसा लगता है देश आजाद से पहले की स्थिति आज भी वही है। अबतक पाकुड़ से दिल्ली के लिए डाइरेक्ट ट्रेन नहीं खुली है।जिले में एक मात्र कालेज में एम ए की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीण मुलभुत समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली, पेयजल, सड़क, रोजगार आदि समस्यास्या से युवा त्रस्त है ।मौके पर बसीर अंसारी, मुन्ना मुस्ताक, मोहम्मद ओबाईदुल्ला, लालचंद शेख, अंसारुल शेख, इब्राहिम शेख आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!