अमर भगत।
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा पंचयात के टाटीटोला में बीते दिन शुक्रवार को सुबह एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है,घटना की खबर लगते ही एसआई मृत्युंजय कुमार सिंह, चाँद किस्कू दल बल के साथ पहुँचे और शव को अपने कब्जे लिया,और मामले की छानबीन तथा ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद तत्पश्चात पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया इसके पश्चात एसआई मिर्तुंजय कुमार सिंह,व चाँद किस्कू ने बताया कि घरेलू विवाद के करण पति चंदन बेसरा ने अपनी पत्नी मुनी देवी की हत्या कर दी वही मौके से पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और बताया घटना घरेलू विवाद के कारण हुई है। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु पाकुड सदर अस्पताल भेज दिया है वही थाना पुलिस ने कानूनी कारवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत पाकुड़ के लिए भेज दिया गया। आरोपी के भाई जनता मड़ैया ने थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई और अभियुक्त को जेल भेज कड़ी सजा दिलवाने की पुलिस प्रसासन से मांग की है।





