Search

April 24, 2026 1:29 pm

राधा गोविन्द हाई स्कूल ललकी घाटी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

अक्षय कुमार

रामगढ़। मैट्रिक परीक्षाफल 2026 में स्थानीय ललकी घाटी स्थित राधा गोविन्द हाई स्कूल के छात्र छात्राओं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

img 20260424 wa00535691206778167290780

ग्रामीण परिवेश के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लोगों एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष प्रकट किया है। इस विद्यालय से कुल 72 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमे सभी परीक्षार्थी उतीर्ण हुए जिसमें रेहान अंसारी (87%) प्रताप पटेल (86%) शशि कुमार महतो (85%) निरज कुमार महतो (84%) और हुजैफा जाहिद(83%) प्रतिशत हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर बच्चों ने अपने विद्यालय के साथ साथ माता पिता का सम्मान बढाया। विद्यालय सचिव बी०एन०साह सर ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के छात्र- छात्राओं के शत प्रतिशत सफलता हासिल करने पर संस्था निर्देशिका प्रियंका कुमारी, डॉ संजय कुमार, अजय कुमार प्रधानाध्यापक घुमेश्वर महतो सहायक शिक्षक प्रतिमा बेला कुजूर, राहुल कुमार महली, पंचम कुमार, रिमा घोष, मुनमुन विशवकर्मा, कविता कुमारी, मनेश्वर महतो, गीतांजली कुमारी, इंद्राणी, संध्या, नंदकिशोर, किरण बक्शी आदि ने बधाई दी हैं|

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!