Search

October 24, 2026 7:09 pm

मूक बधिर युवक की पहचान बंगाल निवासी के रूप में हुई।

सोशल मीडिया की खबर से युवक के पिता ने लिट्टीपाड़ा पुलिस का किया शुक्रिया अदा ।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पतड़ापाड़ा गांव से लिट्टीपाड़ा पुलिस ने एक गूंगे युवक को बरामद कर उनकी पहचान के लिए शोशल मीडिया का सहारा लिया था जिसका पहचान हो गया है। उक्त गूंगा युवक मुरारोई थाना क्षेत्र के वर्धनपाड़ा निवासी निताई राजवंशी के पुत्र के रूप में हुई हैं। रविवार को गूंगा युवक का मामा पंकज सरकार थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह की मौजूदगी में उक्त युवक को अपने साथ ले गया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बीते तीन दिनों से नयन राजवंशी को थाना परिसर में रखा गया था जिसकी पहचान को लेकर लगातार शोशल मीडिया का सहारा लिया गया था। अब उनकी पहचान हो चुकी है।जिन्हें उनके मामा को सौप दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!