Search

June 21, 2026 9:27 pm

बाल विद्यापीठ में परीक्षा परिणाम घोषित, सभी छात्र हुए पुरस्कृत।

बजरंग पंडित

पाकुड़। स्थानीय बाल विद्यापीठ विद्यालय पाकुड़ में वार्षिक परीक्षाफल अंक पत्र घोषित कर दिया गया है। 90 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। 10 प्रतिशत छात्र द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं । एक भी छात्र अनुतीर्ण नहीं हुए हैं। अतः सभी छात्रों को अंक पत्र के साथ पुरस्कृत किए गए। विद्यालय के निदेशक राजकुमार भगत बताया कि सत्र 2023 – 24 का परीक्षा फल प्रकाशित कर दिया गया है। छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष काफी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं । कहा कि अनुसंधान में आया है कि जो छात्र विद्यालय के अलावा अलग से ट्यूशन नहीं किए हैं उनका प्राप्तांक बेहतर है। उन्होंने बताया कि जब बच्चे को अलग-अलग विषय के शिक्षक आकर उन्हें पढ़ते हैं तो फिर अलग से ट्यूशन की क्या जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि बाल विद्यापीठ 2 जनवरी 1998 में स्थापना की गई है। वर्ग नर्सरी से पंचम तक की पढ़ाई होती है। इतने दिनों में छात्र का नीव काफी मजबूत हो जाता है। जो छात्र नर्सरी से पंचम तक लगातार पढ़ते हैं उनको फिर पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ता और अंत में अच्छे मुकाम हासिल कर लेते हैं। आगे कहा कि यह सोचना बहुत भूल है कि अगर बच्चे हिंदी माध्यम में पढ़ते हैं तो उनकी अंग्रेजी कमजोर हो जाती है। यह बिल्कुल ही गलत और अफवाह है। हिंदी माध्यम के विद्यालय में प्रत्येक दिन इंग्लिश और ग्रामर की पढ़ाई विशेष तौर पर की जाती है। और जिस छात्र की ग्रामर मजबूत हो वह इंग्लिश में कैसे कमजोर हो सकते हैं। गणित और हिंदी यहां तक की संस्कृत भी मजबूत होती है। यही कारण है की बाल विद्यापीठ से निकले छात्र का नामांकन बेहतर से बेहतर विद्यालय में होता है। परिणाम स्वरूप अच्छे-अच्छे सरकारी पोस्ट पर तैनात है। यहां तक की पाकुड़ में तैनात है। और लोग गर्व से कहते हैं “हां ” हमारे बच्चे बाल विद्यापीठ में अध्यापन किया हैं ।और मुझे गर्व है। विद्यालय में कभी री एडमिशन नहीं की जाती। जो छात्र एक बार नामांकन कर लिया उनको प्रत्येक वर्ष नामांकन की आवश्यकता नहीं पड़ती।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!