सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार को सुंदरपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में नए सत्रारम्भ के अवसर पर हवन यज्ञ आयोजित हुई , जिसमें सभी ने जिसमें सभी ने आहुति भी डाली और नए सत्रारम्भ के मंगल कामना की। इस अवसर पर पुजारी उत्तम चक्रवर्ती के द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना व हवन की गई। जिसमें विद्यालय कार्यकारिणी के सभी सदस्य , शिक्षक व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्राचार्य बापिन कुमार दास ने बताया कि आज से विद्यालय के नए सत्र की प्रारम्भ की जा रही है। सनातन धर्मानुसार किसी भी शुभ कार्य को प्रारम्भ करने के पूर्व हवन करना अनिवार्य है। जिससे कि ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त हो सके और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में विद्या अर्जन की क्षमता बड़े , वही हवन से पर्यावरण में काफी शुद्धता आती है। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्यामचाँद रक्षित , अध्यक्ष द्विवेन्दु शील , संजय साहा , छोटन , मौसमी आदि उपस्थित थे।






