प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)आसन्न लोकसभा निर्वाचन—2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा निदेशित स्वीप कार्यक्रमों के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मतदाता जागरूकता लाने के उदेश्य से स्वीप के कर्मी एवं पदाधिकारी सहित पुलिस बल द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय से लिट्टीपाड़ा चौक तक रैली का आयोजन कर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न गतिविधियों जैसे का आयोजन कर मतदाताओं के चुनाव की प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं स्वीप कार्यक्रम के सफल संचालन हेतू स्वीप कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की विशेष लिट्टीपाड़ा चौक में आयोजित की गई। रैली के माध्यम से युवा शक्ति के तीन काम शिक्षा सेवा और मतदान, छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करे मतदान, दारु पैसा है उनका हथियार अबकी बार नहीं चलेगा ये विचार, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभामा है, एक जून को वोट देना है, सुबह 7 से शाम 5, ये काम करना है आदि नारे लगाये गये। वहीं लिट्टीपाड़ा स्थित चौक में बैनर गेम के माध्यम से और अपने अपने हांथों में कैंडिल जला कर मतदान का शपथ दिलाया गया। साथ ही सभी उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए अपना महत्पूर्ण योगदान देने एवं उनके दायित्व और दायित्व के बारे में संदेश दिया गया। साथ ही मतदाताओं को अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान का प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अपील किया गया। इस आयोजन में आँगनबाड़ी सेविका एवं ग्रामीण महिलाओं सहित उपस्थित मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया लेकर मेरा वोट मेरा अधिकार व अबकी बार 80 प्रतिशत पार, पहले मतदान फिर जलपान समेत अन्य स्लोगन का संदेश दिया।इस आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से के. सी. दास, वंदना कुमारी,नोडल पदाधिकारी सह महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह, स्लेटीना मुर्मू, बोरिस हेम्ब्रम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ओमप्रकाश पांडे, राहुल शर्मा, लाइवलीहूड एक्सपर्ट प्रिन्स जायसवाल, सुमन घोष, सहायक लॉरेंस सोरेन, कम्प्युटर ऑपरेटर बंटी गुप्ता आदि सक्रिय रूप से भाग लिया।







