Search

May 11, 2026 12:59 pm

सत्य सनातन संस्था के सदस्य ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सत्य सनातन संस्था के सदस्य एवं चापाड़ांगा मरघट्टी स्थित श्मशान काली मंदिर कमेटी के सचिव संजय मंडल ने पाकुड़ सदर के चापाडांगा ग्राम के निवासी जोहार तुरी की पुत्री माला देवी के जीवन रक्षार्थ रक्तदान किया । इस बाबत संस्था के सक्रिय सदस्य राहुल चौरसिया ने बताया कि माला देवी जो गर्भवती है और प्रसव पीड़ा से पीड़ित है इनको इलाज के लिए प्रखंड के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सको ने रक्त चढ़ाने का सुझाव दिया रक्त के लिए चापाडांगा निवासी जोहर तूरी ने संस्था से संपर्क किया, संस्था ने रक्त की व्यवस्था के संजय मंडल से संपर्क साधा जिस पर संजय ने रक्त की आवश्यकता को देखते हुए बिना बिलंब किए बुधवार को पुराना अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंच कर रक्तदान किया । रक्तदाता का ये पांचवा रक्तदान है । संजय मंडल ने कहा कि रक्तदान करके अच्छा लगा, सभी को आगे बढ़ -चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए । रक्त मिलने पर परिजन ने संस्था के सदस्यो और रक्तदाता को धन्यवाद दिया । इस मौके पर संस्था के सुबीर सरकार, राहुल चौरसिया, कालू गोस्वामी , श्यामल कांत साहा एवम कर्मचारी नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!