Search

May 11, 2026 12:59 pm

अबुआ आवास स्वीकृति में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे डीसी।

सुस्मित तिवारी

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास की स्वीकृति में गड़बड़ी की शिकायत का शपथ पत्र के साथ अशिया बीबी ने उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के जनता दरबार में कई बार फरियाद लगाई। इस आशय की जांच के लिए उपायुक्त, पाकुड़ बुधवार को हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में अशिया बीबी का आवास जांच करने पहुंचे। जांच स्थल पर उद्भेदन हुआ कि आशिया बीबी के पति अब्दुल हलीम मोमिन का पक्का घर हाथकाठी पंचायत के गोविन्दपुर गांव में पूर्व से बना हुआ है। उपायुक्त के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडु को आशिया बीबी के द्वारा प्रशासन को गुमराह करने, झूठे शिकायत करने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, हिरणपुर बीडीओ दिलीप टुडु, बीपीओ टिंकल चौधरी, एसएमपीओ पवन कुमार, पंचायत सेवक कामरुज्मान समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240403 wa00113765642635030085674

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!