Search

May 11, 2026 12:02 pm

कालाजार उन्मूलन को लेकर किया गया कीटनाशक का छिड़काव

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोहुलपहाड़ी पंचायत के बालिडीह गांव में गुरुवार को आईआरएस किटनासी छिड़काव किया गया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से कालाजार उन्मूलन हेतु किटनाशी छिड़काव कालाजार प्रभावित गांवों में किया जा रहा है। पर्यवेक्षक केटीएस संजय मुर्मू ने बताया कि पाकुड़िया प्रखंड के कुल 21 कालाजार प्रभावित गांवों में सिंथेटिक पायरेर्थराईट 5 प्रतिशत नामक किटनाशी दवा का छिड़काव किया जा रहा है उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर के सभी कमरों में उक्त दवाई छिड़काव करने से बालू मक्खी एवं मच्छर मर जाते हैं जिससे कालाजार रोगों से मुक्ति पाया जा सकता है। सरकार की ओर से कालाजार रोगी को श्रम क्षतिपूर्ति राशि रियल रोगी को 6 हजार 6 सौ रुपए तथा चमड़े में दाग वाले पीकेडिएल रोगी को 4 हजार दिया जाता है केटीएम संजय मुर्मू ने सभी कालाजार प्रभावित ग्रामीणों से अपील की गई कि वह घर के सभी कमरों में पूर्ण छिड़काव करायें ताकि पाकुड़िया प्रखंड कालाजार रोग से मुक्त किया जा सके इस अभियान में केटीएस संजय मुर्मू, अंकित हेंब्रम,मिशन शेख, रविंद्र मुर्मू डिजाइन भंडारी एवं गांव की सहिया उपस्थित थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!