40% से अधिक दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाता को घर पर ही रहकर मतदान करने को लेकर सूची उपलब्ध कराने का दिए निर्देश
बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी ने 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पाकुड़िया प्रखंड के कई बूथों का गुरुवार को निरीक्षण किया । बीडीओ ने मतदान केंद्र श्रीधरपाड़ा , बोन्नोग्राम , राधानगर सहित अन्य मतदान केंद्र विद्यालय का वस्तु स्थिति का जायजा लिया एवं शौचालय,बिजली,पेयजल,रैंप, पंखा , चार्जिंग पॉइंट का सत्यापन किया। साथ ही मौके पर संबंधित बीएलओ से 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाता जो घर पर ही रहकर मतदान करने को इच्छुक है इसकी सूची जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश दिया एवं उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।उन सभी विद्यालयों के भवनों में बिजली ,शौचालय, पेयजल से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भी विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिए। मोके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, पर्यवेक्षक सह कनिय अभियंता लालू रविदास संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे।






