बजरंग पंडित
उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंन्हा बड़ी कार्यवाई करते हुए महेशपुर मुरारई मार्ग पर झारखंड के खनिज को अवैध रूप से परिवहन कर रहे 11 ओवरलोड हाइवा को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंन्हा क्षेत्र भ्रमण के दौरान महेशपुर – शहरग्राम के मुख्य सड़क के पोडरा गांव के समीप पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे दर्जनों हाइवा को रोककर माइर्निंग चालान की जांच की। जांच में माईनिग चालान क्षमता से कहीं अधिक बोल्डर लोड होने के अनुमान पर महेशपुर पुलिस के सहयोग से एक करके 11 ओवरलोड हाइवा जब्त कर थाने को सुपूर्रत कर दिया। वही सीओ ने बताया कि जब्त हाइवा को लेकर खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। ओवरलोड हाइवा जब्त होने से वाहन मालिको के बीच हडकंप का माहौल वयाप्त है।






