Search

May 11, 2026 8:02 am

पाकुड़ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद,लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई।

सुरक्षा की दृष्टिगत तैनात रही पुलिस।

सतनाम सिंह

पाकुड़ जिला सहित पूरे देश भर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पाकुड़ जिले में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ अता की गई। ईदगाह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई।माहे पाक रमजान महीना के 30 रोज़े रखने के बाद गुरुवार को ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सदर प्रखंड के चेंगाडांगा गांव में 8 बजे सुबह में ईद की नमाज अदा की गई।नमाज के बाद देश में शांति और अमन चैन भाईचारे की दुआ की गई।साथ सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी,तो इधर नन्हे बच्चे ने भी गले लगा कर बधाई दी। इस मौके पर मौलाना अब्दुल रॉब व मौलाना जाफिरुद्दीन अशरफी तकरीर में कहा कि किसी दूसरे दिल दुखाने वाले को अल्लाह भी माफ नहीं करते हैं। हमें एक-दूसरे के हमेशा काम आना चाहिए। गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए। अल्लाह उसी की इबादत कबूल करते हैं, जो नेकि के रास्ते पर चलता है। इसलिए हमें बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारा रखना चाहिए। ऐसे ही लोग अल्लाह को पसंद हैं।ईद की नमाज को लेकर ईदगाह पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर जवान व पुलिसकर्मी तैनात रही। एसपी के निर्देश पर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साह ने घूम घूम कर अपने इलाके के सभी ईदगाहों में नजर रखी। ओपी प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से मिल ईद की बधाई दी।

img 20240411 wa00059062570363710595690
img 20240411 wa0007451644220720679337
img 20240411 wa0004465964701028413083
img 20240411 wa0003870433727924853955
img 20240411 wa00082630884756023359065

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!