Search

May 11, 2026 4:55 am

केंद्र सरकार के विरोध मे झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिया एकदिवसीय धरना.

जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा” के लगे नारे।

प्रेम और भाईचारे के माहौल को खराब करने में माहिर है भाजपा- श्याम यादव।

सतनाम सिंह

पाकुड़: संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पाकुड़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने कार्यालय के समक्ष धरना दिया.इस कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि अपने संविधान निर्माता की जयंती पर आज हमलोगों को धरना पर इसलिए बैठना पड़ रहा है क्योंकि आज संविधान खतरे में है. उन्होंने कहा कि हमारा आज का कार्यक्रम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी है और भाजपा की नीतियों का प्रतिवाद है.कहा कि जिस तरह से लोकतांत्रिक रूप से जनता के वोट से जीतकर आये विपक्षी दलों के नेताओं पर साजिश रचकर कार्रवाई की जा रही है. इससे यह साफ है कि भाजपा देश में तानाशाही व्यवस्था लाना चाहती है, जहां कोई विपक्ष ही न हो. ऐसे में बहुत जरूरी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करने वाली पार्टियों को जनतांत्रिक रूप से प्रतिवाद करना ही होगा.कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी नीतियों का विरोध इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हमला संविधान के मूल तत्वों पर बोला जा रहा है. नफरत की राजनीति कर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है. उनके नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गलत मामले में फंसा कर जेल में डाल दिया गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी सिर्फ इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उन्होंने भाजपा की नीतियों का विरोध किया.

img 20240414 wa00241707993281281320372

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!