Search

May 11, 2026 4:55 am

गनपुरा में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया (पाकुड़ )शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत गनपुरा गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन कलश यात्रा में काफी संख्या में कन्याओं द्वारा कलश लेकर गांव परिक्रमा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पुरोहित शुभप्रांशु शेखर पांडे,पंचानन पांडे, प्रशांत पांडे, मिथुन चौधरी, मनोज कुमार मिश्रा यजमान गोपाल चौधरी धर्म पत्नी संचिता देवी के द्वारा शिवलिंग, भगवान गणेश मां पार्वती का विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। प्रथम दिन कलश यात्रा के इस दौरान भगवा पताका लिए श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव की उद्घोष की गई। जिससे पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण रहा। यजमान गोपाल चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा रविवार को कलश यात्रा सह अधिवास का कार्यक्रम है। सोमवार को गणेश, शंकर, मां पार्वती एवं नंदी भगवान का प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ होगा साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत संध्या में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि मंदिर निर्माण के बाद आज भव्य रूप से भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाला भगत, पंचू भगत, टिंकू भगत, सूरज भगत, काली भगत, राजेश भगत, बम रजक, दीपक चौधरी, निपेन चौधरी, शिव शंकर पाल सहित गनपुरा गांव के सभी ग्रामीण सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!