Search

May 11, 2026 4:54 am

औरपाड़ा कृषि क्लब के द्वारा फाइनल फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़ )पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पलियादाहा पंचायत के औरपाड़ा फुटबॉल मैदान में रविवार को औरपाड़ा कृषि क्लब द्वारा आयोजित फाइनल फुटबॉल आयोजन में, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया दाऊद मरांडी एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि नेगार अंसारी,उमाशंकर सिंह, पप्पू शाह,शिवराम सोरेन,लजीम अंसारी,कृषि क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र सोरेन, सचिव प्रकाश मुर्मू, उपसचिव नोथेन मुर्मू, के उपस्थिति में फुटबॉल का फाइनल झरिया एवं बिशनपुर अमित टीम के द्वारा खेला गया जिसमें दो गोल से झरिया की टीम विजय रहा। फाइनल में पहुंचे सभी अतिथियों का क्लब के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया इसके उपरांत फुटबॉल को की मारकर फाइनल खेल का प्रारंभ हुआ। विजेता टीम को मुख्य अतिथि दाउद मरांडी एवं उपविजेता टीम को नेगार अंसारी ने क्लब द्वारा निर्धारित पुरस्कार दिया। मौके पर रूबीन सोरेन, लालजी टुडू, धनेश्वर सोरेन, सुनील दूदू, बाबूधन सोरेन,पिंटू सिंह,सोमेश मरांडी,मोजेश मरांडी सहित हजारों खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20240414 wa0046461718104561283993
img 20240414 wa00454606527811530517469

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!