सुस्मित तिवारी।
पाकुड उत्पाद विभाग ने हिरणपुर पुलिस की मदद से सोमवार हिरणपुर के घाघरजनी में छापेमारी कर पंद्रह लीटर देसी शराब जप्त किया है, लोस चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है,इसी क्रम में आज उत्पाद विभाग के एसआई सन्नी तिर्की ने हिरणपुर थाना पुलिस की मदद से घाघरजानी गांव के एक घर में छापेमारी कर देसी शराब बनाते हुए घर मालिक बिरेन मंडल को रंगे पकड़ लिया है और साथ पंद्रह लीटर देसी शराब के जप्त किया है। एसआई सन्नी तिर्की ने बताया की जरूरी कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत पाकुड किए भेज दिया गया है।





