Search

May 11, 2026 1:44 am

जलसे में पहुंचे सांसद, कहा अपनी दुवाओं में पूर्व मुख्यमंत्री को भी करें शामिल।

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को देर रात जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर मे एक दिवसीय अजीमुश्शान धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें राजमहल सांसद विजय हांसदा शिरकत की।भी पहुंचे।जलसा कमिटी के रहीम मियां व जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सांसद विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी धर्म सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। हमारे समाज में शिक्षा को लेकर लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। आप अपने बच्चे को दिनी तालिम दें, ताकि वह समाज हित का कार्य कर सके। सही रास्ते पर चलें। झूठ एवं नशा से दूर रहे। गलत रास्ता ना अपनाए। अगर इंसान यह कर ले तो कामयाबी कदम चूमेगी। सांसद विजय हांसदा ने लोगों से अपील की कि आप अपनी दुवाओं में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के लिए भी न्याय की दुआ मांगे। क्योकि हेमंत सोरेन जी ने हमेशा राज्य के निवासियों व झारखंडी हितों की रक्षा के लिए काम किया है।तत्पश्चात बाहर से आये अनेक मौलानाओं ने अपने अपने विचार रखें।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष ईसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, अब्दुल गनी, मो० जमील, जब्बार अंसारी सहित हजारों की संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।

img 20240417 wa00273289159799686767300
img 20240417 wa00262085579694188601638

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!