Search

May 6, 2026 10:42 pm

जेल से गांव तक पहुंची कानूनी जागरूकता, बंदियों को मिली मुफ्त सहायता की जानकारी

पाकुड़। नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) ने जेल से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। अभियान के तहत मंडल कारा पाकुड़ में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर और सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने बंदियों से उनके मामलों की जानकारी ली। योग्य बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने और कानूनी सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर्स मोकमाउल शेख और सुजाता घोष मौजूद रहे। वहीं, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गांडोपहाड़ समेत आदिवासी बहुल गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर भरत कुमार साह ने ग्रामीणों को डायन प्रथा, बाल विवाह के दुष्परिणाम और निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि किसी भी कानूनी समस्या पर नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

जेल का निरीक्षण, व्यवस्था पर जोर।

अभियान के दौरान सचिव रूपा बंदना किरो ने मंडल कारा पाकुड़ का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बंदियों के भोजन के मेनू, उसकी गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की जांच की। साथ ही बंदियों से सीधे संवाद कर उनके मामलों की जानकारी ली और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!