अमर भगत
चैती नवरात्र व रामनवमी के पावन अवसर पर अमरापाड़ा बाजार एवं आस पास सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने अमरापाड़ा मुख्य बाजार में जय श्रीराम के नारे के साथ प्रदर्शन करते हुए बालिका विरांगनाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला।इस दौरान पूरे मौके पर पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता दल बल के साथ मुस्तैद दिखे । इस दौरान पूरे अमरापाड़ा के दोनो तरफ की सड़कों पर भारी वाहनों के परिचालन को पूर्णतः बंद रखा गया। सर्वप्रथम अमरपाड़ा बाजार होते हुए के रामभक्तों की टोली शोभायात्रा लेकर महावीर मंदिर पहुंची, जहां शोभा यात्रा पर अखाड़ा दल ने विभिन्न तरह के करतब दिखाए,इसमे पहली बार ये देखा गया कि पूरे अमरापाड़ा बाजार में जबर्दस्त एक जुटता दिखी, मुख्य चौक चौराहों पर शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के लिए शर्बत व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा व रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासन भी चुस्त दिखा ।बाजार के हर एक चौक चौराहों पर आरक्षी बल तैनात दिखे । संपूर्ण बाजार के हर गली चौक चौराहों से गुजरने वाले शोभायात्रा व रामनवमी जुलूस का महिला व पुरुषों ने जोरदार स्वागत किया । इस दौरान जयघोष के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा, शोभा यात्रा में शामिल प्रदीप राय संतोष भगत,संतोष भगत रेडीमेट, संजीत भगत,कन्हाई भगत,मनोज भगत, गुड्डू भगत,टिंकू भगत,सुरेंदर भगत,भोला भगत,बिनोद भगत आदि मौजूद रहे।







