Search

May 11, 2026 12:40 am

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नरोत्तमपुर ग्राम वन विक्रमपुर में एवं संताली रामचंद्रपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया एवं ग्रामीणों से रूबरू होकर हालचाल जाना तथा इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान न्याय महारैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने एवं राजमहल लोकसभा में गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श किया गया,कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने बताया की भाजपा के तानाशाही रवैया को जनता ही तोड सकती है जनता जनार्दन है,इसलिए कांग्रेस जनता के बीच भाजपा का पोल खोल अभियान चला रही है। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम,जिला प्रवक्ता मोहम्मद मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, प्रमोद डोकोनिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजाल सेख,युवा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ ( बुलेट), ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, रामविलास महतो, युवा जिला उपाध्यक्ष बिलाल सेख,मोजीबूर रहमान, फरमान अली, जोहरुल इस्लाम, नजरुल शेख,आली सेख,एहेदिन सेख,मीरजहान विश्वास, नसिम आलम, जलालुद्दीन शेख,पोलास सेख, अब्दुल अलीम, मंसूर शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे I

img 20240418 wa00321474779645506278851
img 20240418 wa00337829015933005063657

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!