Search

May 10, 2026 8:40 pm

सड़क हादसे में साहिया की मौत मामले पर पुलिस ने ट्रक एवं ड्राइवर को पकड़ने में पाई सफलता

पाकुड़िया संवाददाता बीते दिनों अज्ञात हाइवा ट्रक के द्वारा साहिया संचिता उडींदा मौत मामले में पाकुड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पाकुड़िया पुलिस 36 घंटे के मामले में जांच कर ट्रक को ढूंढ निकाला । ज्ञात हो कि स्वास्थ साहिया के मृतक शव को थाना के सामने सड़क पर रखकर सोमवार देर शाम को सड़क जाम किया गया था । प्रशासन द्वारा परिजनों को आश्वासन दिया गया था कि 36 घंटे के अंदर ट्रक को चिन्हित कर लिया जाएगा । पाकुड़िया पुलिस एक्सीडेंटल समय को मिलान कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरा को खंगालने के बाद लाल रंग का ट्रेलर संख्या बीआर 01जीएम 7965 को जप्त करने में सफलता पाई है । जबकि कुछ प्रत्यक्ष ने भी गाड़ी को पहचान किया है । पाकुड़िया पुलिस ट्रक एवं ड्राइवर को पकड़ने में सफलता पाई है । थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि हर एंगल से जांच कर उक्त ट्रक को जप्त कर एवं ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है । थाना कांड संख्या 16/24 धारा 279,337,338,304 ए आईपीसी मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

img 20240424 wa00672080427367268283853
img 20240424 wa00664693869554398427689

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!