Search

June 25, 2026 6:57 am

बीएसओ ने किया कई पीडीएस दुकानों की जांच , दिया निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सचिन कुमार ने रविवार को प्रखंड के कई जनवितरण दुकानों का निरीक्षण किया। बीएसओ ने मंझलाडीह , बड़तल्ला सहित अन्य पंचायतों में जाकर दुकान व खाद्यान्न वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नमिता एसएचजी मंझलाडीह दुकान का जायजा लिया। जहां दुकान में वितरण की जा रही खाद्यान की स्थिति को देखा। दुकान की आवंटन , वितरण सहित सभी पंजियों का अवलोकन किया। वही खाद्यान्न को लेकर लाभुकों से भी जानकारी लिया। बीएसओ ने दुकानदार को निर्देश देते हुए कहा कि दुकान में खाद्यान्न को तिरपाल में रखना है। दुकान में सभी पंजियों का रहना आवश्यक है।शिकायत व अनुश्रवण पंजी आवश्यक है। सभी पंजियों की प्रत्येक दिनों की संधारण किया जाना है। सूचनापट्ट में भी प्रतिदिन की स्थिति दर्शाना है। दुकान को पूरी तरह साफ व स्वच्छ रखे। राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए। वितरण कार्य मे किसी प्रकार की शिकायत नही होना चाहिए। सुनिश्चित की गई समयानुसार दुकान को नियमित खुला रखे। इसके बाद बीएसओ ने अन्य दुकानों का भी अनुश्रवण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राशन वितरण को पारदर्शी रूप से वितरण किया जा रहा है। इसमें लक्ष्य अनुरूप लाभुकों के बीच राशन वितरण की निर्देश दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!